बानो : आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 12:54 AM
बानो : बानो प्रखंड के बांकी पंचायत के 20 गांव के ग्रामीण हाथियों के आतंक से परेशान होकर कोलेबिरा – मनोहपुर पथ नौ मील के समीप पांच घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण हाथी से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने व हाथियों को भगाने की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि हाथियों के दल ने […]
बानो : बानो प्रखंड के बांकी पंचायत के 20 गांव के ग्रामीण हाथियों के आतंक से परेशान होकर कोलेबिरा – मनोहपुर पथ नौ मील के समीप पांच घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण हाथी से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने व हाथियों को भगाने की मांग कर रहे थे. मालूम हो कि हाथियों के दल ने दो दिन से बांकी पंचायत में आतंक मचा रखा है.
हाथियों के झुंड ने रामजोल में एक महिला को शुक्रवार सुबह कुचल कर मारा डाला. वहीं कई घरों को तोड़ दिया. शनिवार रात को बांकी गंझु टोली में विश्वनाथ सिंह के घर को तोड़ दिया. घर में रखे अनाज व खेत में लगी सब्जी की खेती को नष्ट कर दिया. हाथियों का झुंड बांकी पंचायत के टोंगरी टोली में अभी उपस्थित है.
ग्रामीणाें की मांग पर ध्यान नहीं देने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने नौ मील के समीप सुबह सात बजे 12 बजे तक रोड जाम कर दिया. इसके बाद रेंजर विनोद कुमार व पुलिस के आश्वसान के बाद जाम हटा लिया गया. रेंजर ने लोगों को हाथी भगाने व अधिक से अधिक संख्या में मशाल उपलब्ध कराने सहित पीड़ितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










