कोलेबिरा : समाज में वापस आनेवालों का होगा स्वागत : डॉ महेंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा नवाटोली बगीचा में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता सामू लोहरा ने की. बैठक में 24 फरवरी को वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में नवाटोली पंचायत समिति का भी गठन किया गया. इसके […]
विज्ञापन
कोलेबिरा : कोलेबिरा नवाटोली बगीचा में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता सामू लोहरा ने की. बैठक में 24 फरवरी को वार्षिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में नवाटोली पंचायत समिति का भी गठन किया गया.
इसके अध्यक्ष सुरेश लोहरा, सचिव सुरेंद्र लोहरा, उपाध्यक्ष दशरथ लोहरा एवं कोषाध्यक्ष तपेश्वर लोहरा चुने गये. बैठक में समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र भगत ने कहा कि समाज के लोग जो किसी कारण दूसरे धर्म में चले गये हैं वे लोहरा समाज के आदि धर्म सरना में वापस आयें.
समाज में वापस आने पर उनका स्वागत किया जायेगा. महासचिव संतरा लोहरा ने कहा कि लालच और प्रलोभन में आकर समाज के लोग धर्म परिवर्तन नहीं करें. बैठक में आश्रित इंदवार, अशोक इंदवार, मुनेश्वर तिर्की, दशरथ लोहरा, शांति देवी, सखी देवी, अभिषेक कुसमा, राजेश कुंवर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










