सिमडेगा : दो थानों की सीमा विवाद में डैम में तैरता रहा शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 8:02 PM
रविकांत साहू@सिमडेगा कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा पंचायत के डूमरडीह जंगल के समीप साकिया डैम में एक अज्ञात तैरता हुआ शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बसिया पुलिस को दी. साकिया डैम बसिया थाना क्षेत्र में है. सूचना मिलते ही बसिया पुलिस डैम स्थल पहुंची. डैम पहुंचकर शव को देखने के पश्चात बसिया पुलिस […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा पंचायत के डूमरडीह जंगल के समीप साकिया डैम में एक अज्ञात तैरता हुआ शव बरामद किया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बसिया पुलिस को दी. साकिया डैम बसिया थाना क्षेत्र में है. सूचना मिलते ही बसिया पुलिस डैम स्थल पहुंची. डैम पहुंचकर शव को देखने के पश्चात बसिया पुलिस ने कहा कि यह क्षेत्र कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है.
यह कहकर बसिया पुलिस चली गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी. सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस डैम तट पहुंची. शव को देखने के पश्चात गूगल सर्च करके पाया कि शव बसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत है. थाना प्रभारी ने कहा कि शाम हो चुकी है. कल सीमांकन देख कर्रवाई की जायेगी.
तत्पश्चात कोलेबिरा पुलिस भी शव को डैम में ही छोड़कर वापस लौट गये. दो थाने के अपने-अपने क्षेत्र की लड़ाई में शव डैम में ही पड़ा रहा. अब देखना पड़ेगा कि शनिवार को शव को कौन थाने वाले अपने कब्जे में करेंगे. इधर ग्रामीणों के अनुसार ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद शव को डैम में फेंक दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










