छात्र संघ चुनाव : 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 8:13 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर पांच पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ लोरेंग टेटे ने नामांकन पर्चा प्राप्त किया. निर्वाची पदाधिकारी डॉ टेटे एवं चुनाव पर्यवेक्षक डॉ राम कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए समीर कुजूर व […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर पांच पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. निर्वाची पदाधिकारी सह कॉलेज के प्राचार्य डॉ लोरेंग टेटे ने नामांकन पर्चा प्राप्त किया. निर्वाची पदाधिकारी डॉ टेटे एवं चुनाव पर्यवेक्षक डॉ राम कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए समीर कुजूर व संदीप कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए सबहत एकराम व नम्रता लुगून, सचिव पद के लिए विवेक कुमार बड़ाइक व आरती डुंगडुंग, संयुक्त सचिव पद के लिए अनमोल तिर्की, पूनम तिर्की, दीक्षा कुमारी व विजेता कुमारी, उप सचिव पद के लिए सरिता कुजूर ,निलेश लकड़ा व निरंजन कुमार ने पर्चा दाखिल किया है.
नामांकन पत्रों की जांच 28 नवंबर को अपराह्न एक बजे से की जायेगी. 29 नवंबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. छात्र संघ का चुनाव तीन दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा. वहीं चार दिसंबर को मतों की गिनती हाेगी. सफल प्रत्याशियों को शपथ भी दिलायी जायेगी. चुनाव के सफल आयोजन के लिए कॉलेज के प्राचार्य निर्वाची पदाधिकारी होंगे तथा डॉ राम कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है.
2852 मतदाता करेंगे मतदान
छात्र संघ चुनाव में स्नातक के छात्र-छात्रा मतदान करेंगे. मतदाताओं की संख्या 2852 है. अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मत पत्र बनाये गये हैं. अध्यक्ष पद के लिए नीला, उपाध्यक्ष पद के लिए पीला, सचिव पद के लिए गुलाबी, संयुक्त सचिव पद के लिए सफेद एवं उप सचिव पद के लिए हरा मत पत्र बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










