मुक्ति मोरचा की बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : स्थानीय केलाघाघ डैम परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने की. बैठक में केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं सभी प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में 29 अक्तूबर को झारखंड संघर्ष यात्रा के सिमडेगा आगमन पर विस्तार पूर्वक चर्चा […]

विज्ञापन
सिमडेगा : स्थानीय केलाघाघ डैम परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने की. बैठक में केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं सभी प्रखंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में 29 अक्तूबर को झारखंड संघर्ष यात्रा के सिमडेगा आगमन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.
निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में निकाले जाने वाली इस संघर्ष यात्रा का जिले में भव्य स्वागत किया जायेगा. जानकारी दी गयी संघर्ष यात्रा बानो से शुरू होगी, जो कोलेबिरा, जलडेगा व ठेठइटांगर होती हुई सिमडेगा पहुंचेगी. इस दौरान कई स्थानों पर उनका स्वागत एवं सभा का आयोजन किया जायेगा.
बैठक में जिलाध्यक्ष किशोर डांग ने कहा कि झारखंड संघर्ष यात्रा को हर हाल में सफल बनाना है. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर, जिन्हें भी प्रभारी बनाया गया है, वे अपनी जिम्मेवारियों को भली भांति निभायेंगे.
पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा ने कहा कि संघर्ष यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को झारखंड मुक्ति मोर्चा से जोड़ना. बैठक में जिला सचिव मो शफीक खान, पूर्व जिलाध्यक्ष लुइस कुजूर, केंद्रीय समिति सदस्य सेतेंग सामुएल टोपनो, केंद्रीय सदस्य रंधीर कुमार, रोजालिया शांता कंडुलना,राकेश लकड़ा, इसीदोर केरकेट्टा व ओलिवर लकड़ा के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola