ग्रामीणों के सहयोग से हुई प्रेमी युगल की शादी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बानो : बानो प्रखंड के सोय कुम्हार टोली में ग्रामीणों के सहयोग से एक प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. इससे पूर्व गांव के मुखिया अटल लुगून की उपस्थिति में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जहां दोनों परिवार के लोग शादी के लिए रजामंद हुए. इसके बाद दोनों की शादी करा दी गयी. बताया […]
विज्ञापन
बानो : बानो प्रखंड के सोय कुम्हार टोली में ग्रामीणों के सहयोग से एक प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. इससे पूर्व गांव के मुखिया अटल लुगून की उपस्थिति में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई, जहां दोनों परिवार के लोग शादी के लिए रजामंद हुए. इसके बाद दोनों की शादी करा दी गयी. बताया गया कि गांव के बलिराम महतो व गांव के फुलइत देवी का प्रेम संबंध कई साल से चल रहा था.
इस बात की जानकारी गांव वालो को हुई, तब ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को बुलाया तथा मामले की जानकारी दी. दोनों परिवार रजामंदी हो गये. इसके बाद दोनों की शादी करा दी गयी. ज्ञात हो कि फुलइत देवी विधवा है.
इस अवसर पर राजेश महतो, सिकंदर महतो, विष्णु महतो, मनमोहन महतो, चंदपाल महतो, राजकुमार साहू, नमजन आइंद, कृष्णा महतो, लालदेव महतो, राजेश्वर साहू, कले महतो, खुदीराम महतो, बसंत साहू, सुदामा महतो व आन महतो के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन