सिमडेगा : बहुओं ने कर दी ससुर की हत्या

Updated at : 07 Jun 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : बहुओं ने कर दी ससुर की हत्या

ठेठइटांगर : शराब के लिए अपनी बहुओं से पैसा मांगना और टांगी लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ाना ससुर जलधर बेहरा (70) को महंगा पड़ा. बहुओं ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने हत्या की आरोपी रीता देवी व सरला देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना चार […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर : शराब के लिए अपनी बहुओं से पैसा मांगना और टांगी लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ाना ससुर जलधर बेहरा (70) को महंगा पड़ा. बहुओं ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने हत्या की आरोपी रीता देवी व सरला देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना चार जून की है. बताया जा रहा है कि ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के सलंगापोंछ भवनाडीपा निवासी जलधर बेहरा शराब पीने के लिए अपनी बहुओं से पैसा मांग रहा था. इनकार करने पर वह टांगी लेकर बहुओं को मारने दौड़ा. इसी क्रम में बहू रीता देवी व सरला देवी ने लाठी से ससुर जलधर की पिटाई कर दी. गंभीर चोट लगने से जलधर बेहरा की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बुधवार को पुलिस ने दोनों बहुओं को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola