मंथन: एसपी कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षकों की अंतर्राज्यीय बैठक, पीएलएफआइ को घेरने की बनी रणनीति

सिमडेगा: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षकों की अंतर्राज्यीय बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का पूरी तरह सफाया करने पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया.पीएलएफआइ के उग्रवादियों को चारों ओर से घेर कर पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया […]
सिमडेगा: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षकों की अंतर्राज्यीय बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का पूरी तरह सफाया करने पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया.पीएलएफआइ के उग्रवादियों को चारों ओर से घेर कर पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी.
बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमांत क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जायेगी तथा उग्रवादियों के ठिकानों पर चौतरफा दबाव बनाया जायेगा, ताकि उग्रवादी क्षेत्र छोड़ कर भाग जायें या पुलिस की गिरफ्त में आ जायें.
बैठक में पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान छेड़ने के अन्य अहम मुद्दों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सुंदरगढ़ ओड़िशा के एसपी श्री मिश्रा, गुमला के एसपी चंदन कुमार झा, गुमला के एएसपी अभियान सरोज कुमार, सिमडेगा के एएसपी अभियान निर्मल गोप, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह व डीएसपी प्रदीप उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




