डुको मुखिया का वित्तीय पावर सीज करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2017 12:57 PM
घाघरा : उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने रविवार को घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण में भवन निर्माण की धीमी गति पर उपविकास आयुक्त ने नाराजगी प्रकट की. ज्ञात हो कि डुको मुखिया सोमरा उरांव को छह आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी […]
ज्ञात हो कि डुको मुखिया सोमरा उरांव को छह आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी है. जिसे अगले माह 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करना है. ताकि दो अक्तूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों काे हैंडओवर कर संचालन किया जा सके.
लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है. उपविकास आयुक्त ने मौके पर उपस्थित बीडीओ विजय कुमार सोनी को मुखिया का वित्तीय पावर सीज करने के लिए नोटिस निकालने का निर्देश दिया. वहीं उपविकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी गति पर भी नाराजगी प्रकट की और बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि 30 अक्तूबर तक हर हाल में आवास निर्माण का काम पूर्ण करना है. कार्य में यदि किसी जनसेवक द्वारा कोताही बरती जाती है अथवा किसी प्रकार का भ्रष्टाचार पाया जाता है तो सीधे कार्रवाई करें. मौके पर बीडीओ विजय कुमार सोनी, बीपीओ कांति कुमारी, एइ दिवाकर केशरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










