अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, राहगीर की नजर पड़ी तो सामने आया हादसा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजनगर के पास पाटाकोचा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दुर्गा मुर्मू नाम के युवक की जान चली गई. एक राहगीर ने घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

राजनगर: राजनगर से मुनीडीह होते हुए ओडिशा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पाटाकोचा गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बान्दु गांव निवासी दुर्गा मुर्मू (28) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद वह सड़क किनारे पड़े रहे. इसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रहे समाजसेवी सूरज तांती की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी.

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुर्गा मुर्मू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर ले गयी. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राजनगर बाजार से पैदल घर लौट रहे थे दुर्गा मुर्मू

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा मुर्मू शनिवार रात राजनगर बाजार से पैदल अपने घर बान्दु लौट रहे थे. इसी दौरान पाटाकोचा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उनके जबड़े के नीचे गंभीर चोट के निशान मिले हैं. उनकी बायीं ओर की गंजी भी फटी हुई थी.

आशंका जतायी जा रही है कि वाहन की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल होकर दुर्गा मुर्मू सड़क किनारे गिर गये और काफी देर तक वहीं पड़े रहे. रात का समय होने के कारण तत्काल किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी.

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है. मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola