संजय नदी डायवर्जन के पास झाड़ियों से अज्ञात का शव बरामद, इलाके में सनसनी...

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

सरायकेला के मुरुप गांव में संजय नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां के सीनी ओपी के मुरुप गांव में रविवार को संजय नदी से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झाड़ियों में फंसा मिला शव

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 1 बजे कुछ ग्रामीण किसी कार्य से नदी की ओर गये थे. इसी दौरान नदी के डायवर्जन के पास स्थित झाड़ियों से बदबू आ रही थी. जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो वहां एक शव फंसा हुआ था. घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सीनी ओपी पुलिस को दी.

4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला शव

सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. शव झाड़ियों में फंसा हुआ था, जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने शव को सुरक्षित बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि शव कहीं और से बहकर आया और डायवर्जन के पास झाड़ियों में अटक गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola