कांड्रा डबल मर्डर केस : जमीन के अंदर से बरामद हुए राहुल और तपन के शव, जानें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसडीपीओ

सरायकेला के कांड्रा में दो युवकों के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिए हैं.

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां के पिंडराबेड़ा गांव से युवक के अपहरण और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर गम्हरिया के रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे वनभूमि में जमीन के अंदर से लापता राहुल हांसदा और उसके दोस्त तपन प्रधान के शव बरामद किये गये. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली और अन्य सामान भी जब्त कर लिया है.

क्या था पूरा मामला

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिंडराबेड़ा निवासी रवि हांसदा ने 20 अगस्त को कांड्रा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अनुसार, 13 अगस्त की शाम फूलचंद मांझी, रघुनाथ हांसदा, रविंद्र मांझी और अन्य लोगों ने धतकीडीह स्कूल के पास उसके बेटे राहुल हांसदा, सूरज हांसदा के साथ मारपीट की थी. इसके बाद तीनों को वाहन में अगवा कर गम्हरिया ले जाया गया, जहां उन पर जानलेवा हमला किया गया. बाद में सूरज हांसदा को छोड़ दिया गया, लेकिन राहुल और तपन का कुछ पता नहीं चल रहा था.

विशेष छापामारी दल का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिंडराबेड़ा निवासी फूलचंद मांझी और रघुनाथ हांसदा को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गम्हरिया के रापचा जंगल से दोनों युवकों के दबे हुए शव बरामद किए. छापामारी दल में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के साथ कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. एसडीपीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : दर्जनों गांवों में नहीं है बिजली..जानें क्या है वजह

Also Read : अब MGM मेडिकल कॉलेज में नहीं आएंगे डिलीवरी ब्वॉय, जानें क्यों लागू हुआ नया नियम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola