नहाने के दौरान कमल की डंडी में फंस गया पैर, फिर...

Updated:
विज्ञापन

जितेश प्रमाणिक (फाइल फोटो).

झारखंड के चौका तालाब में नहाने गए 34 वर्षीय युवक की कमल की डंडी में पैर फंसने से डूबकर मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

चौका : चौका थाना क्षेत्र के चौका तालाब में रविवार सुबह नहाने के दौरान डूबने से चौका गांव निवासी जितेश कुमार प्रमाणिक उर्फ टिटू (34) की मौत हो गई. हादसे के बाद तालाब में मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जितेश को तालाब से बाहर निकाला. तत्काल इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार युवकों संग नहाने गए थे जितेश

जानकारी के अनुसार जितेश प्रमाणिक उर्फ टीटू रविवार सुबह गांव के चार अन्य लड़कों के साथ चौका तालाब में नहाने गया था. सभी लोग तालाब में नहा रहे थे. इसी दौरान अचानक जितेश का पैर तालाब में मौजूद कमल फूल की डंडी में फंस गया. पैर फंसने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते वह पानी में डूब गया. साथ नहा रहे लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

सूचना पर तालाब के पास पहुंचे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए. स्थानीय लोगों ने तालाब में उतरकर जितेश की तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद आनन-फानन में उसे चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, जितेश की मौत से चौका गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि जितेश मिलनसार स्वभाव का था और उसकी अचानक हुई मौत से पूरा गांव सदमे में है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola