भाजपा की एसआईआर को लेकर बैठक, जिला प्रभारी बोले - अंतिम चरण में है कार्य, योग्य नाम जोड़ने पर दें जोर

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता.

सरायकेला में भाजपा की एसआईआर बैठक संपन्न। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची में सुधार पर पार्टी ने दी विशेष प्राथमिकता.

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने की. इसमें एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसआईआर का काम अंतिम चरण में : जिला प्रभारी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह एसआईआर जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए. वहीं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में है. इस दौरान छूटे हुए योग्य लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा अयोग्य लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसआईआर से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए संगठन स्तर पर कार्ययोजना के अनुसार काम करने के निर्देश दिये गये. साथ ही क्षेत्रवार जिम्मेदारियों और तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई.


बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता.
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव एवं विजय महतो, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा एवं शंभू मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा एवं ललन शुक्ला, कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, कार्यालय मंत्री बद्रीनारायण दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, राजा सिंहदेव, कविता दास एवं वीरेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा आदित्यपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, मंडल महामंत्री संजीव कुमार सिंह एवं संतोष शाह, आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान एवं महेंद्र चौधरी, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, सरायकेला नगर अध्यक्ष बीजू दत्त एवं बिशु महतो समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola