सरायकेला-खरसावां में असाक्षरों की होगी पूरी गिनती, ULLAS ऐप पर 100% सर्वे का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

तरुण कुमार सिंह

सरायकेला-खरसावां जिले में 1 से 14 सितंबर तक उल्लास साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा. इसमें असाक्षरों का सर्वे, पंजीकरण और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

विज्ञापन

खरसावां: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में 1 से 14 सितंबर तक दो सप्ताह का ‘उल्लास साक्षरता पखवाड़ा’ आयोजित किया जायेगा. जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला नव भारत साक्षरता समिति के सदस्य सचिव अमित कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं. अभियान के दौरान जिले में असाक्षर लोगों को चिह्नित कर उन्हें साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने के साथ-साथ स्वयंसेवक शिक्षकों का भी पंजीकरण किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ULLAS ऐप पर होगा असाक्षरों का 100% सर्वे

निर्देश के अनुसार प्रखंड के सभी स्कूलों, संकुल संसाधन केंद्रों (CRC) और संबंधित क्षेत्रों में सर्वेक्षकों के माध्यम से असाक्षर लोगों तथा स्वयंसेवक शिक्षकों का ULLAS मोबाइल ऐप पर शत-प्रतिशत सर्वेक्षण और ऑनलाइन पंजीकरण कराया जायेगा. साथ ही सितंबर 2026 में प्रस्तावित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) में अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा.

रैली और नुक्कड़ नाटक से फैलेगी जागरूकता

साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों की मदद से जागरूकता रैली निकाली जायेगी. बैनर और प्लेकार्ड के साथ प्रभात फेरी, साइकिल रैली तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित किये जायेंगे.

पंचायत स्तर पर मुखिया, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC), स्वयं सहायता समूहों (SHG) और आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी अभियान से जोड़ा जायेगा.

पोस्टर और सोशल मीडिया से होगा प्रचार

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय स्तर पर पोस्टर, पंपलेट और दीवार लेखन कराया जायेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और स्थानीय मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक साक्षरता का संदेश पहुंचाया जायेगा.

अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट तथा फोटो जिला साक्षरता समिति को नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

शिक्षक तरुण कुमार सिंह बने जिला नोडल पदाधिकारी

उल्लास साक्षरता पखवाड़ा, ILD-2026 और FLNAT से संबंधित कार्यों की निगरानी एवं समन्वय के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरुवा, कुचाई के सहायक शिक्षक तरुण कुमार सिंह को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

उन्हें जिले में अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग, ULLAS ऐप के माध्यम से असाक्षरों एवं स्वयंसेवक शिक्षकों के सर्वेक्षण-पंजीकरण तथा FLNAT के लिए शिक्षार्थियों के पंजीकरण की निगरानी की जिम्मेदारी दी गयी है.

निर्धारित समय-सीमा में पूरी करनी होगी गतिविधियां

जिला स्तर से प्रखंडों को निर्देश दिया गया है कि अभियान की सभी गतिविधियां निर्धारित समय-सीमा में संचालित करते हुए नियमित प्रगति रिपोर्ट राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को भी उपलब्ध करायी जाये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola