लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निष्पादन : उपायुक्त
बैठक में निर्देश देते डीसी.
सरायकेला डीसी नितिश कुमार सिंह ने बैंक प्रबंधकों को लंबित ऋण आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने का निर्देश दिया है.
सरायकेला : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की. जिले में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन व सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने बैंक प्रबंधकों को लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का निर्देश दिया. पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाये. किसानों, छोटे उद्यमियों, छात्रों, पशुपालकों सहित अन्य पात्र लाभुकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
आपके शहर में
एटीएम सुविधाओं के विस्तार की योजना तैयार करने का निर्देश
डीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए अधिक बीसी प्वाइंट और एटीएम सुविधाओं के विस्तार की योजना तैयार करने का निर्देश दिया. पीएमएफएमइ में आवेदनों के चयन के दौरान पात्रता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने और एनपीए की वसूली में सहयोग देने को कहा गया. उपायुक्त ने सीएफएल व एफएलसी के माध्यम से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया. बैठक में केसीसी संतृप्तिकरण, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत कृषिका ऐप से आवेदन निष्पादन व एसएचजी जीएलजी के वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने की समीक्षा हुई. सभी बैंकों को पीएमएफबीवाइ संतृप्तिकरण का कार्य 25 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए