राजनगर में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और महिला कॉलेज की स्थापना की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

राजनगर में आईटीआई, पॉलिटेक्निक और महिला कॉलेज की स्थापना के लिए झामुमो नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई कई मांगें।

विज्ञापन

राजनगर: राजनगर प्रखंड में शैक्षणिक, खेल एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. ज्ञापन में राजनगर प्रखंड में आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं महिला कॉलेज की स्थापना के साथ आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण तथा कशीदा डैम के सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि राजनगर क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता है.स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षण संस्थान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है. आईटीआई की स्थापना होने से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे. इसी तरह पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी. वहीं महिला कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी.

बिशु हेम्ब्रम ने राजनगर में आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण, संसाधन एवं खेल मैदान की कमी के कारण उन्हें आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.आधुनिक स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे.

ज्ञापन में राजनगर स्थित कशीदा डैम का सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग भी की गई है. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है. बिशु हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola