कुत्ते को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बाइक का संतुलन, सड़क पर घिसटता चला गया छात्र

Updated:
विज्ञापन

घायल को एंबुलेंस में बैठाने की कोशिश करते लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल के पितकी रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें कॉलेज से घर लौट रहा एक 22 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई.

विज्ञापन

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क हादसा हुआ. बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे 22 वर्षीय युवक घायल हो गया. घायल की पहचान नीमडीह प्रखंड के हेवेन गांव निवासी मालखान प्रमाणिक के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मालखान प्रमाणिक शनिवार शाम सिंहभूम कॉलेज, चांडिल से बाइक से अपने गांव हेवेन लौट रहा था. जैसे ही वह पितकी रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़ गया. उसे बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मालखान सड़क पर गिर गया. हादसे में उसके चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.

बाइक भी हो गई क्षतिग्रस्त

घटना में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने घायल को संभाला और तत्काल एंबुलेंस बुलायी. हालांकि, चोट के सदमे के कारण युवक एंबुलेंस में बैठने को राजी नहीं हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और मालखान को लेकर निजी वाहन से अस्पताल रवाना हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola