राखी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

कन्हाई प्रधान (फाइल फोटो)

चक्रधरपुर के पास सड़क हादसे में खरसावां के युवक कन्हाई प्रधान की मौत. रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

विज्ञापन

खरसावां. पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गयी. चक्रधरपुर के पास से पर्व मनाकर घर लौट रहे खरसावां के तेलाईडीह निवासी युवक कन्हाई प्रधान की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि उनके साथी यशवंत प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन की रात लौटते वक्त आमने-सामने की भिड़ंत

चक्रधरपुर के पास डोंमगोडा में हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक | Prabhat Khabar Network
सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बाइक

जानकारी के अनुसार, खरसावां के तेलाईडीह निवासी भाजपा नेता गोपाल प्रधान के पुत्र कन्हाई प्रधान अपने साथी यशवंत प्रधान के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर चक्रधरपुर क्षेत्र गये थे. देर रात दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कराइकेला थाना क्षेत्र के डोंमगोडा के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गये.

जमशेदपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. कन्हाई प्रधान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. जमशेदपुर में इलाज के दौरान कन्हाई प्रधान ने दम तोड़ दिया, वहीं उनके घायल साथी यशवंत का इलाज जारी है.

गांव में पसरा सन्नाटा, नेताओं ने जताया शोक

युवक की मौत की खबर मिलते ही तेलाईडीह पंचायत समेत पूरे खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. पर्व की खुशियों के बीच अचानक आई इस मनहूस खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. फिलहाल, कराइकेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ : चाईबासा: दो बाइकों की भिड़ंत, 6 घायल, 3 गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola