Photos: ये है सरायकेला का बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स, हर दिन लग रही पर्यटकों की भीड़
Author : Sameer Oraon Updated At : 15 Dec 2024 7:46 PM
Picnic Spot In Saraikela सरायकेला-खरसावां के पिकनिक स्पॉट्स पर हर दिन पर्यटकों की भीड़ लग रही है. सभी पिकनिक स्पॉट अपने में खास है. आम लोगों की तरह स्कूली बच्चे भी हर दिन यहां पहुंच रहे हैं.
सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश: दिसंबर का महीना शुरू होते ही सरायकेला-खरसावां में पिकनिक का दौर भी शुरू हो गया है. रविवार को जिला के पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ लगी थी. लोग अपने दोस्त सगे संबंधियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जिला के अलग अलग लोकेशन पर पहुंचे थे. खासकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चांडिल डैम में वोटिंग का आनंद लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी थी.

इन जगहों पर भी देखी गयी लोगों की भीड़
इसके अलावा सरायकेला-खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर, कुचाई के सोन नदी के बिदरी घाट, सरायकेला खरकई नदी के माजना घाट और मिरगी चिंगड़ा, राजनगर के काशीदा डैम, भीमखंदा, गम्हरिया के सीतारामपुर डैम व गांजिया बैराज में बड़ी संख्या में लोगों को अपने सगे संबंधियों के साथ पिकनिक मनाते देखा गया. इन सभी जगहों का लोकेशन ऐसा है कि जो लोगों को अपनी ओर खींचती है.

यहां पर पूजा पाठ के साथ कर सकते हैं सैर सपाटा भी
आकर्षणी पीठ, भीमखंदा, मिरगी चिंगड़ा आदि क्षेत्रों में पिकनिक सेलेब्रेट करने से पहले लोग यहां के पूजा स्थलों पर अपना माथा टेकते हैं. विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी हर दिन यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं.

लोगों को भा रही है सरायकेला की प्राकृतिक सुंदरता
सरायकेला-खरसावां जिला की प्राकृतिक छटा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. कलकल बहती नदियां, पेड़-पौधों से आच्छादित पहाड़ और जंगलों में विचरण करते वन्य प्राणी लोगों भी वातावरण को और खूबसूरत बना देता है. यहां की नदी, पहाड़, झरना के साथ साथ धार्मिक स्थल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यहां के हर पिकनिक स्पॉट की अपनी विशेषता है, जिस कारण हर साल सैलानियों का जमावड़ा लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










