शराब दुकानदार पर सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत

Updated:
विज्ञापन

शराब दुकानदार पर सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत

विज्ञापन

सीनी.

अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी पर ग्राहक सानो महतो ने बोतल से मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है. घायल सीनी पलाशडीह निवासी सानो महतो ने अंग्रेजी शराब दुकान के कर्मचारी सुनील कुमार के खिलाफ शराब की कीमत से अधिक रकम की वसूली करने की शिकायत पुलिस से की है. शिकायत के अनुसार, सानो महतो शनिवार को सीनी सरकारी दुकान से शराब खरीदने गया था. इस दौरान शराब की कीमत के रूप में दुकानदार से 200 रुपये मांगा. जब सानो ने कीमत से 140 रुपये अधिक मांगने का कारण पूछा, तो दुकान के अंदर बैठे हुए कर्मचारी सुनील ने बाहर आकर खाली बोतल तोड़कर उस पर हमला कर दिया, जिससे सानो घायल हो गया. प्राथमिकी में बताया कि हमेशा दुकान में कर्मचारियों द्वारा वास्तविक मूल्य से अधिक रुपये लिये जाते हैं. विरोध करने पर छिनतई के केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola