कुकड़ू-नीमडीह सीओ के खिलाफ जेएलकेएम का मोर्चा, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते तरुण महतो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने कुकड़ू-नीमडीह सीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि 22 सितंबर तक न्याय नहीं मिला तो बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

चांडिल : जेएलकेएम के ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने नीमडीह अंचल सह कुकड़ू के प्रभारी सीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को टाटा-रांची मार्ग स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर उन्होंने सीओ पर आम जनता के साथ दुर्व्यवहार और दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

डीसी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

तरुण महतो ने बताया कि 25 अगस्त को नीमडीह के तिल्ला निवासी सेविका अंजनी दास एसआइआर से जुड़ा आवेदन लेकर पहुंची थीं, जहां उनका आवेदन कथित तौर पर फाड़ दिया गया. डीसी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, 12 सितंबर को कुकड़ू अंचल कार्यालय में भी सीओ द्वारा जनता के सामने एसआइआर आवेदन फाड़ने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है.

दो अक्तूबर के बाद धरना की चेतावनी

तरुण महतो ने चेतावनी दी कि यदि 22 सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो दो अक्तूबर (गांधी जयंती) के बाद चांडिल अनुमंडल कार्यालय पर धरना दिया जाएगा. इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर 10 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू होगा. प्रेसवार्ता में मो. युनुस, अशोक महतो, गौतम महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola