झारखंड में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शेड्यूल जारी
Published by : Priya Gupta Updated At : 09 Jun 2026 10:16 AM
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी (AI IMAGE)
Subroto Cup: झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Subroto Cup : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता (2026-27) के आयोजन हेतु तारीख तय कर दी है. इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है. जारी पत्र के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना का विकास करना और उनकी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है. परियोजना परिषद ने स्पष्ट किया है कि सभी स्तरों पर प्रतियोगिताएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही कराई जाएगी. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आयोजन में पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए. शिक्षा विभाग के इस निर्णय से विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिल सकेगी.
प्रतियोगिता में इन विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे
इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी कोटी के सरकारी विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, अल्पसंख्यक विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, मॉडल विद्यालय, उत्कृष्ठ विद्यालय, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के विद्यार्थी 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग ले सकेंगे. प्रतियोगिता के बालिका वर्ग (अंडर-17 व 19) और बालक वर्ग (अंडर-14, 17 व 19) के मैच खेले जाएंगे.
65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का निर्धारित कार्यक्रम
- विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता : 16 जून से 20 जून 2026
- प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता : 23 जून से 30 जून 2026
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता : 01 जुलाई से 05 जुलाई 2026
- प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता : 08 जुलाई से 12 जुलाई 2026
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026
- राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर : 25 जुलाई से 14 अगस्त 2026
- राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता : 18 अगस्त से 25 सितंबर 2026
ये भी पढ़ें: गढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ
ये भी पढ़ें: ई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










