Kharsawan: ढोलक बजाते हरिनाम संकीर्तनों में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तनों में शामिल पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा

Kharsawan: महाशिवरात्रि के अवसर पर खरसावां में भोले नाथ और माता पार्वती के साथ-साथ राधा-कृष्ण की भी पूजा होती है. ऐसी ही एक पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी ढोलक बजाते हुए पहुंचे.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: महाशिवरात्रि के दिन खरसावां विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस दौरान भगवान शिव-पार्वती के साथ-साथ राधा-कृष्ण की भी आराधना की गयी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ रविवार को खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के साथ साथ संकीर्तन स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की. साथ ही संकीर्तन दलों के साथ राधा-कृष्ण के प्रतिमा की परिक्रमा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

भगवान कृष्ण ने दुनिया को दी कर्म की शिक्षा

अर्जुन मुंडा ने खरसावां के रामगढ़, दितसाही के साथ-साथ गम्हरिया के जोरडीहा, विजय, नारायणपुर, डोंडा, गुढ़ा, चामारु व कोलाबीरा में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए. अर्जुन मुंडा महादेव के साथ-साथ राधा-कृष्ण की पूजा कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में शामिल होने से सदकर्म करने की शक्ति मिलती है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म की शिक्षा दी है. मनुष्य को कर्म करते जाना है. इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, विजय महतो, उदय सिंहदेव समेत पार्टी के नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें…

शिव भक्ति में लीन सरायकेला: महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा शिवालय

रांची नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो खर्च करने में सबसे आगे, वार्ड पार्षदों में अलीशा ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola