सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, बिजली के पोल को गिराया, 6 घरों में लगी आग
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Jun 2024 2:12 PM
सरायकेला के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. शाम होते ही हाथियों का झुंड गांव में घुस जाता है लोगों के जानमाल को काफी नुकसान पहुंचाता है.
हिमांशु गोप, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकुडु व नीमड़ीह प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथियों ने उत्पात मचा रखा है. शाम होते ही 10 से 12 हाथियों का झुंड विभिन्न गांवों में घुस जाते हैं और लोगों की जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. कुछ ही ऐसे ही घटना मंगलवार देर रात देखने को मिली जहां कुकुडु प्रखंड के कुमारी गांव में घुसकर जंगली हाथियों के झुंड ने धावा बोल दिया. सबसे पहले एक हाथी ने गांव स्थित एक बिजली के पोल को धक्का देकर गिरा दिया. पोल गिरने की वजह से 6 घरों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी. इसके अलावा दो कच्चे मकान को भी धवस्त कर दिया.
पहले से थी हाथियों के हमले की आशंका
घटना के वक्त उन घरों में रहने वाले लोग हाथियों के डर से गांव के ही स्कूल में सोये हुए थे. उन्हें पहले से ही आशंका थी कि हाथी गांव में कभी हमला कर सकते हैं. ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि शॉर्ट-सर्किट होने की वजह उन घरों आग लगी. पुआल का घर होने की वजह से आग ने घर को बहुत जल्दी चपेट में ले लिया. जिससे मकान पूरी तरह राख जलकर राख हो गया. हाथियों के हमले से जिन लोगों के जानमाल को नुकसान पहुंचा है उनमें जितेंद्र नाथ महतो, प्रेमचंद महतो, विनोद महतो, सुनील महतो, धरमु महतो, बीरेंद्र महतो शामिल है. आगजनी की वजह से इन घरों में रखें अनाज ,पशु ,बकरी मुर्गी आदि भी जलकर राख हो गए. भीषण आगजनी एवं घर ध्वस्त होने की घटना में कुल आठ घरों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है.
विधायक ने दिये अधिकारियों को जांच के निर्देश
हाथियों के तोड़फोड़ और आगजनी की घटना से होने वाले नुकसान को लेकर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने वन विभाग के अधिकारियों को नुकसान आकलन व मुआवजा प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. विधायक सविता महतो ने बताया कि कुकुडु प्रखंड के बीडीओ और सीओ को भी ग्रामीणों को सरकारी प्रावधान के तहत तत्काल मुआवजा भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है.
Also Read: सरायकेला में ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, CRPF जवान की मौत, दो की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










