ओड़िया भाषियों ने मनाया उत्कल दिवस

Updated at : 02 Apr 2017 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
ओड़िया भाषियों ने मनाया उत्कल दिवस

किरीबुरू : किरीबुरू हिलटॉप में शनिवार को ओड़िया भाषी लोगों ने उत्कल दिवस मनाया. इस अवसर पर उत्कल शिरोमणी गोपबंधु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बड़बिल के तहसीलदार अरुण कुमार मल्लिक ने कहा कि उत्कल दिवस ओड़िशा के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज ही के […]

विज्ञापन

किरीबुरू : किरीबुरू हिलटॉप में शनिवार को ओड़िया भाषी लोगों ने उत्कल दिवस मनाया. इस अवसर पर उत्कल शिरोमणी गोपबंधु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बड़बिल के तहसीलदार अरुण कुमार मल्लिक ने कहा कि उत्कल दिवस ओड़िशा के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज ही के दिन वर्ष 1936 को ओड़िशा राज्य का गठन हुआ था. ओड़िशा सरकार व जनता इस दिन को राजकीय पर्व के रूप में मानती है.

ओड़िशा राज्य के उत्थान एवं ओड़िया भाषा-साहित्य के विकास में कविवर गोपबंधु दास का अमूल्य योगदान रहा है. उनके अविस्मरणीय कार्यों के लिए ही उन्हें विशेष सम्मान दिया जाता है और उन्हें उत्कल शिरोमणि की उपाधि दी गयी है. किरीबुरू महाप्रबंधक के ईभा राजु, महाप्रबंधक एके सिंह, समाजसेवी अशोक ठक्कर, समिति सदस्य दिलीप आपट,

बसंती नायक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. समिति सचिव सीके विश्वाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम का संचालन बसंत षाड़ंगी ने की.मौके पर राजेंद्र सिंधिया, मुकेश करण, अजय कुमार, उमेश प्रसाद, नवीन कुमार सोनकुसरे, अमरेंद्र राउतराय, रमाकांत परिडा, सीके विश्वाल, ओवी सेठी, रवि नायक, खेतरोवासी सेठी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola