रड से मारकर भाई की हत्या

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के हाथीनादा में शुक्रवार की रात पेंडरा बेसरा ने अपने बडे भाई मंगल बेसरा को रड से मार कर मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि बीती रात मंगल बेसरा बुरी नियत से पेंडरा बेसरा की पत्नी सविता बेसरा […]
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के हाथीनादा में शुक्रवार की रात पेंडरा बेसरा ने अपने बडे भाई मंगल बेसरा को रड से मार कर मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमल कुमार ने बताया कि बीती रात मंगल बेसरा बुरी नियत से पेंडरा बेसरा की पत्नी सविता बेसरा को दौडा रहा था. इसी बीच पेंडरा बेसरा वहां पहुंच गया.
उसने घर में रखे लोहे के रड से मंगल बेसरा की पिटाई प्रारंभ कर दी. रड से पिटाई के कारण मंगल बेसरा की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने पेंडरा बेसरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




