ट्रांसफर के विरोध में बंद रहा सरायकेला

Updated at : 17 Jan 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफर के विरोध में बंद रहा सरायकेला

एसपी इंद्रजीत महथा का स्थानांतरण रद्द करने की मांग सरायकेला, राजनगर, कांड्रा और आदित्यपुर में लोगों ने कई जगह सड़क जाम की सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के एसपी इंद्रजीत महथा के स्थानांतरण का जिले को लोगों ने विरोध किया. इसे जताने के लिए गुरुवार को लोगों ने स्वेच्छा से सरायकेला बाजार बंद रखा.सरायकेला-कांड्रा मार्ग को अनुमंडल […]

विज्ञापन

एसपी इंद्रजीत महथा का स्थानांतरण रद्द करने की मांग

सरायकेला, राजनगर, कांड्रा और आदित्यपुर में लोगों ने कई जगह सड़क जाम की

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां के एसपी इंद्रजीत महथा के स्थानांतरण का जिले को लोगों ने विरोध किया. इसे जताने के लिए गुरुवार को लोगों ने स्वेच्छा से सरायकेला बाजार बंद रखा.सरायकेला-कांड्रा मार्ग को अनुमंडल चौक के समीप जाम किया गया. लोगों ने उनका स्थानांतरण रद्द करने की मांग की. आदित्यपुर में भी दुकानें बंद रहीं और लोग सड़क पर उतरे. हालांकि गुरुवार को ही जिला के नये एसपी के रूप में मदन मोहन लाल ने पद संभाल लिया है.

गुरुवार सुबह नौ बजे सरायकेला-कांड्रा सड़क जाम की गयी. मौके पर एसडीओ चंद्रभूषण सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम हटाने से इनकार कर दिया. इसके बाद श्री महथा खुद वहां पहुंचे और लोगों को समझाया. इसके बाद लोगों ने लगभग 11 बजे जाम हटा लिया.

उधर, कोलाबिरा में भी लोगों ने तबादला के विरोध में सड़क की. लोगों का कहना था कि श्री महथा जिले के ईमानदार पुलिस अफसर थे, इनका स्थानांतरण नहीं होना चाहिए था. स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को ही भारतीय जनता पार्टी एवं आजसू ने संयुक्त रूप से राजनगर में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग रो सिदो- कान्हू चौक पर लगभग एक घंटे तक जाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola