ओड़िशा के आदिवासी बहुल क्योंझर व मयूरभंज में अर्जुन मुंडा की जन सभा आठ को

Updated:
विज्ञापन

।। शचिंद्र कुमार दाश ।। सरायकेला : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आगामी आठ फरवरी को ओड़िशा के आदिवासी बहुल जिला क्योंझर व मयूरभंज जिला में भाजपा की दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे. श्री मुंडा आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे क्योंझर जिला के पाटणागढ़ विस क्षेत्र के माचागढ़ में जन सभा को […]

विज्ञापन

।। शचिंद्र कुमार दाश ।।

आपके शहर में

विज्ञापन
सरायकेला : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आगामी आठ फरवरी को ओड़िशा के आदिवासी बहुल जिला क्योंझर व मयूरभंज जिला में भाजपा की दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे.
श्री मुंडा आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे क्योंझर जिला के पाटणागढ़ विस क्षेत्र के माचागढ़ में जन सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात दोपहर दो बजे मयूरभंज जिला के करांजिया विस क्षेत्र के ठाकुरमुंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे.

क्योंझर व मयूरभंज दोनों ही जिला सरायकेला-खरसावां के पड़ोसी जिला है. इन जिलों में आदिवासियों की संख्या काफी अधिक है. अर्जुन मुंडा यहां भाजपा के पक्ष में सभा कर लोगों को पार्टी के नीति-सिद्धांतों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी देंगे.

ओड़िशा के इन दोनों जिले में भाजपा फिर से अपनी पैर जमाना चाहती है और इसी के तहत अर्जुन मुंडा को सभा करने के लिए मैदान पर उतारा गया है. ओड़िशा में इस वर्ष लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा का भी चुनाव होना है. मालूम हो कि भाजपा की ओर से देश के अलग-अलग भागों में कई कार्यक्रम तय किये गये हैं, जहां पार्टी के नेता संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola