कुचाई : मृतक शुभम महतो के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

Updated:
विज्ञापन

– चक्रधरपुर के कोरोंजो स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में हुई थी शुभम महतो की हत्या शचीन्द्र कुमार दाश@सरायकेला पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को कुचाई प्रखंड के मांगुडीह (मोलाडीह) पहुंचे. श्री मुंडा यहां शुभम महतो के परिजनों से मिले. मालूम हो कि इसी माह में चक्रधरपुर के कोरोंजो स्थित एक स्कूल के हॉस्टल के […]

विज्ञापन

– चक्रधरपुर के कोरोंजो स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में हुई थी शुभम महतो की हत्या

शचीन्द्र कुमार दाश@सरायकेला

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को कुचाई प्रखंड के मांगुडीह (मोलाडीह) पहुंचे. श्री मुंडा यहां शुभम महतो के परिजनों से मिले. मालूम हो कि इसी माह में चक्रधरपुर के कोरोंजो स्थित एक स्कूल के हॉस्टल के शुभम महतो की हत्या हो गयी थी. अर्जुन मुंडा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने शुभम महतो की मां शुभद्रा महतो, दादाजी शिवा महतो एवं अन्य परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली.

कुचाई से शुरू हुई भाजपा की पदयात्रा सह संपर्क सदस्यता अभियान, अर्जुन मुंडा हुए शामिल

मौके पर ही अर्जुन मुंडा ने पश्चिम सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत कर इस हत्याकांड की जांच के प्रगति के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शुभम महतो हत्याकांड का जल्द से जल्द उद्दभेदन करने को कहा. श्री मुंडा ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलाना चाहिए.

फुटबॉल टूर्नामेंट : पुरुष वर्ग में बंगाल टाइगर व महिला वर्ग में बिजार बना चैंपियन

अर्जुन मुंडा ने गांव के लोगों से मिल कर भी शुभम महतो हत्याकांड के संबंध में जानकारी ली. अर्जुन मुंडा ने इस हत्याकांड की कड़ी शब्दों में निंदा की. मौके पर विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, जगन्नाथ महतो, सुभाष महतो, भरत महतो, शुकुरु महतो, शिवनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola