तीन अधिकारियों को शो-कॉज जेइ का पगार रोकने का निर्देश

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा की. इस दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे चांडिल एवं गम्हरिया की सीओ तथा आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को शो कॉज जारी करने का निर्देश देने के साथ ही राजनगर प्रखंड के सुरसी […]
सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के तहत प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा की. इस दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे चांडिल एवं गम्हरिया की सीओ तथा आदित्यपुर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को शो कॉज जारी करने का निर्देश देने के साथ ही राजनगर प्रखंड के सुरसी में नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन के अधूरे रहने पर कनीय अभियंता का वेतन लंबित रखने का निर्देश दिया.
बैठक में डीसी ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही जनशिकायत निस्तारित समझी जाएगी. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जन शिकायतों के तहत प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए उसका निष्पादन करने को कहा. डीसी ने अधिकारियों को जांच स्थल की फोटोग्राफ, वीडियोग्राफ के साथ स्थल पर मौजूद नागरिकों, शिकायतकर्ता का लिखित में प्राप्त करते हुए समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




