सतगावां में तेज रफ्तार टोटो का कहर, बिजली पोल से टकराकर 62 वर्षीय वृद्ध गंभीर
दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर
सतगावां के भखरा मोड़ पर टोटो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया. इस दुर्घटना में 62 वर्षीय सूर्यदेव दास गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
सतगावां से सुधीर सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
सतगावां: थाना क्षेत्र के भखरा मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान शिवपुर निवासी सूर्यदेव दास के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार सूर्यदेव दास नासरगंज से गोविंदपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान भखरा मोड़ के पास टोटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित टोटो सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो में सवार सूर्यदेव दास का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
दुर्घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.
इधर, घटना के बाद टोटो चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त टोटो को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए