ePaper

Salman Khan Ko Dhamki: सलमान खान को धमकी का झारखंड कनेक्शन, एक्टिव हुई पुलिस तो मांगने लगा माफी

Updated at : 21 Oct 2024 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Salman Khan Ko Dhamki

Salman Khan Ko Dhamki

Salman Khan Ko Dhamki: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले हफ्ते ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए धमकी मिली थी. हालांकि धमकी देने वाले ने बाद में माफी मांग ली है, लेकिन मुंबई पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है.

विज्ञापन

Salman Khan Ko Dhamki: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मामले का कनेक्शन झारखंड से जुड़ रहा है. बता दें सलमान खान को पांच करोड़ रुपये देने के लिए धमकी भरा मैसेज किया गया था. घटना का पता चलते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और मामले की जांच में जुट गई. मुंबई पुलिस को जांच के दौरान मैसेज भेजने वाले की लोकेशन झारखंड में मिली है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. हालांकि इस बीच धमकी देने वाले ने दोबारा मैसेज कर माफी मांगी है. मैसेज करने वाले ने कहा कि उससे यह मैसेज गलती से गया और इसके लिए वो माफी चाहता है.

ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए मिली थी धमकी

बता दें, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पिछले हफ्ते ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए धमकी भरा मैसेज मिला था. मैसेज के जरिए धमकी देने वाले ने अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की थी. साथ ही यह भी लिखा था कि इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. पैसे नहीं दिए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगा. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

अब धमकी देने वाले ने मांगी माफी

धमकी भरे मैसेज भेजने के बाद मुंबई पुलिस मैसेज भेजने वाले की जांच में जुट गई. जबकि करीब एक सप्ताह के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी व्हाट्सएप नंबर से एक और संदेश मिला. लेकिन, इस मैसेज में धमकी देने वाले व्यक्ति ने माफी मांगी. संदेश भेजने वाले ने कहा कि यह मैसेज गलती से भेजा गया था और वह इसके लिए माफी मांगता है.

धमकी का झारखंड कनेक्शन

सलमान खान को धमकी भरा मैसेज और 5 करोड़ रुपये मांगने वाला शख्स का झारखंड से कनेक्शन है. मैसेज आने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच की तो मैसेज भेजने वाले की लोकेशन झारखंड में मिली. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड आकर मामले की जांच करेगी. हालांकि इस बीच मैसेज भेजने वाले ने माफी मांग ली है. लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे बहुत ही गंभीरता से लिया है. बता दें कि सलमान खान को यह धमकी ऐसे समय में मिली थी जब मुंबई में उनके दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Also Read: Jharkhand News: कोडरमा में डीसी हाउस के गार्ड से छिनतई, पैसा लेकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola