ePaper

झारखंड के मिनी बाबाधाम में महाशिवरात्रि पर 30 हजार भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

Updated at : 09 Mar 2024 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
shivgadhi shiva temple maha shivratri

शिवगाधी के मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु.

मिनी बाबाधाम के नाम से मशहूर इस मंदिर में शिवलिंग पर लोगों ने जलार्पण किया. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे थे.

विज्ञापन

बरहेट (साहिबगंज), नागराज साहा : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के शिवगाधी स्थित गाजेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. मिनी बाबाधाम के नाम से मशहूर इस मंदिर में शिवलिंग पर लोगों ने जलार्पण किया. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना करने पहुंचने लगे थे.

shivgadhi shiva temple maha shivratri news today
पहाड़ी की तलहटी में है शिव मंदिर.

सफा होड़ आदिवासियों ने भी की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं ने शिवगाधी स्थित गाजेश्वर नाथ धाम में बिल्ब पत्र, फूल, दूध, दही, चंदन आदि लगाकर विधिवत रूप से बाबा भोलेनाथ की पूजा की. झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के सफा होड़ आदिवासी समुदाय के लोग सुबह से ही यहां पूजा करने पहुंचने लगे थे. इन्होंने जनजातीय परंपरा के अनुरूप भगवान शिव को जल अर्पण किया. आदिवासी सफा होड़ आस्था में विलीन रहे.

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम

शिवगाधी प्रबंध समिति के सदस्य ने पूरी तत्परता बरती. कतारबद्ध होकर लोग आराम से पूजा-अर्चना कर सकें, इसकी व्यवस्था की. देखते ही देखते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल की तनाती की गई थी.

Also Read : महाशिवरात्रि पर सज-धजकर तैयार बाबानगरी, देवघर में चारों ओर गूंज रहा नम: शिवाय ऊं नम: शिवाय

30 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

बरहेट-शिवगाधी मुख्य पथ पर लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया. इस संबंध में शिवगाधी प्रबंध समिति सचिव उत्पल दत्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की है.

shivgadhi shiva temple maha shivratri news today
शिवगाधी पहाड़ के नीचे स्थित गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग.

पड़ोसी राज्यों से आए लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि झारखंड के पड़ोसी राज्यों बिहार एवं पश्चिम बंगाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई है. पूरे परिसर क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है.

Also Read : महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, 5000 कार्ड जारी करने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola