बेटी की शादी के लिए जोड़े थे डेढ़-दो लाख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में नकदी समेत सब कुछ राख

Updated:
विज्ञापन

AI-generated सांकेतिक तस्वीर

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए रखे दो लाख रुपये समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे कपड़े, किताब-कॉपी, जरूरी दस्तावेज समेत अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

पीड़ित राजीव रजक ने बताया कि अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल गई और कमरे में रखा सामान जलने लगा. कपड़े, किताब-कॉपी, जरूरी कागजात, अटैची समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.

अटैची में रखे थे डेढ़ से दो लाख रुपये

राजीव के अनुसार, अटैची में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये रखे हुए थे. यह राशि ग्रुप लोन और दुकान की कमाई से जुटाई गई थी. बेटी की शादी के लिए पैसे बचाकर रखे थे, लेकिन आग लगने से पूरी राशि भी जलकर नष्ट हो गई.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola