तीनपहाड़ में 7 महीने से शोपीस बना 100 KVA ट्रांसफार्मर, बांस के सहारे बिजली कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

सहायक विधुत अभियंता को आवेदन देते ग्रामीण.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीनपहाड़ के हाथीगढ़ वार्ड नंबर 9 में 7 महीने से 100 KVA ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं जुड़ा. कई गलियों में बांस के सहारे बिजली तार, ग्रामीण परेशान.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तीनपहाड़: राजमहल प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया पंचायत का हाथीगढ़ वार्ड नंबर 9 इन दिनों बिजली व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड में करीब सात महीने पहले लगाया गया 100 KVA का ट्रांसफार्मर अब तक उपभोक्ताओं के कनेक्शन का इंतजार कर रहा है. वहीं कई गलियों में बिजली के तार बांस के सहारे घरों तक पहुंचाए गए हैं, जिससे लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन

7 महीने पहले लगा ट्रांसफार्मर, अब तक नहीं जुड़ा कनेक्शन

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब सात माह पहले पानी टंकी के ठीक सामने बिजली विभाग की ओर से 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया था. इसे वार्ड नंबर 9 के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए लगाया गया था.

लेकिन अब तक इस ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है. ऐसे में वार्ड के सैकड़ों उपभोक्ता अभी भी एक ही ट्रांसफार्मर पर निर्भर हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने के कारण उन्हें बार-बार तार गिरने और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

बांस के सहारे बिजली के तार, हादसे का डर

वार्ड की दूसरी बड़ी समस्या बिजली के तारों को लेकर बतायी जा रही है. मोहल्ले की कई गलियों में दोनों तरफ दर्जनों घरों में बिजली कनेक्शन हैं, लेकिन मेन रोड के बिजली पोल से घरों तक तार पहुंचाने के लिए बांस का सहारा लिया गया है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मेन रोड के पोल और गलियों में स्थित घरों के बीच काफी दूरी है. ऐसे में बिजली के तार बांस के सहारे टिकाए गए हैं. लोगों को आशंका है कि बांस का यह अस्थायी सहारा कभी भी टूट या गिर सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है.

एक माह पहले दिया आवेदन, फिर भी नहीं बनी बात

वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विश्वजीत दास ने उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर और कंज्यूमर नंबर के साथ बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया था.

बताया गया कि आवेदन तीनपहाड़ सब स्टेशन में निरीक्षण के लिए पहुंचे सहायक अभियंता ज्ञानचंद कुमार को सौंपा गया था. उस दौरान सहायक अभियंता ने समस्या पर जल्द संज्ञान लेकर समाधान का आश्वासन दिया था.

यह भी पढ़ें:

जगह कम पड़ी तो सड़क पर खड़े हुए कार्यकर्ता, बरहेट-पतना में MMDR के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन

न पोल मिला, न ट्रांसफार्मर से जुड़ा कनेक्शन

स्थानीय लोगों के अनुसार, आवेदन दिए हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है. न तो बांस के सहारे लगाए गए बिजली के तारों के लिए स्थायी पोल लगाया गया है और न ही सात महीने पहले लगाए गए 100 KVA ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को कनेक्शन मिल पाया है.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लो वोल्टेज और तार गिरने की समस्या से राहत मिल सके और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.

एक नजर में

  • तेतुलिया पंचायत के हाथीगढ़ वार्ड नंबर 9 का मामला.
  • करीब 7 महीने पहले लगाया गया 100 KVA ट्रांसफार्मर अब तक उपयोग में नहीं.
  • सैकड़ों उपभोक्ता एक ट्रांसफार्मर पर निर्भर.
  • लो वोल्टेज और तार गिरने की शिकायत.
  • कई गलियों में बांस के सहारे बिजली के तार.
  • एक माह पहले विभाग को लिखित आवेदन देने का दावा.
  • स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola