राजमहल में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 16 वर्षीय किशोर समेत दो घायल
अस्पताल में ईलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
राजमहल के पड़रिया में बैंक जाते समय दो बाइकों की जोरदार टक्कर.16 वर्षीय किशोर और 40 वर्षीय व्यक्ति घायल, एक रेफर, जानें पूरा मामला.
प्रतिनिधि, राजमहल: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पड़रिया के पास सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. घायलों में दलही फाटक निवासी अंशु कुमार (16) और छोटा खुटहरी निवासी रंजीत यादव (40) शामिल हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अंशु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं रंजीत यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बैंक जाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, अंशु कुमार बाइक से अपने घर से लालबांध बैंक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पड़रिया के समीप विपरीत दिशा से आ रही रंजीत यादव की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गयी.
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉ. सादिक अंसारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.
अंशु कुमार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जबकि रंजीत यादव का इलाज अस्पताल में जारी है.
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए