बरहरवा में खुला Citykart Mall, अब खरीदारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

Updated:
विज्ञापन

Citycart Mall का भव्य उद्घाटन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा में Citykart Mall का भव्य उद्घाटन. अब स्थानीय लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आधुनिक खरीदारी का अनुभव पाएं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: साहिबगंज जिले के बरहरवा-बिंदुधाम रोड में सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर Citykart Mall का भव्य उद्घाटन किया गया. बरहरवा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास और प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर मॉल का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

मॉल के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. समारोह में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

अब स्थानीय लोगों को मिलेगी आधुनिक खरीदारी की सुविधा

उद्घाटन के मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि बरहरवा में Citykart Mall का खुलना क्षेत्र के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक और लाभकारी है. अब लोगों को विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि मॉल में विभिन्न प्रकार की वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध करायी गयी है. साथ ही सामानों की कीमत भी किफायती रखने का प्रयास किया गया है.

दूसरे शहर जाने की जरूरत होगी कम

अशोक कुमार दास ने कहा कि पहले बरहरवा के लोगों को मॉल में खरीदारी करने के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था. अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक खरीदारी की सुविधा उपलब्ध हो गयी है.

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध इस सुविधा का लाभ उठायें.

मॉल के शुभारंभ के साथ ही बरहरवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खरीदारी का नया विकल्प मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola