गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा पंचकठिया, भव्य कलश शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरू

Updated:
विज्ञापन

भव्य कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंचकठिया के तेली टोला में गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ. भक्तों ने मंगल कलश यात्रा निकाली, पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट: प्रखंड क्षेत्र के पंचकठिया बाजार स्थित तेली टोला में सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ. गणेश पूजा के शुभारंभ के साथ ही भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा.

विज्ञापन

कलश शोभायात्रा में गांव की बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में मंगल कलश लेकर गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-गाते नजर आए.

बड़ा तालाब से जलभरी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना

कलश शोभायात्रा पूजा पंडाल से शुरू होकर स्थानीय बड़ा तालाब सरोवर पहुंची. यहां विद्वान पंडितों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया.

जलभरी के बाद शोभायात्रा पंचकठिया बाजार के विभिन्न टोलों का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंची. इसके बाद मुख्य पंडाल में वैदिक रीति-रिवाज के साथ कलश स्थापित किया गया.

कथावाचक संजय कृष्ण जी महाराज की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

भव्य कलश शोभायात्रा में कथावाचक संजय कृष्ण जी महाराज भी शामिल हुए. उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया.

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं के झूमने से पूरे बाजार क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया.

सप्ताह भर गूंजेगी भगवान गणेश की महिमा

पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश साह ने बताया कि धार्मिक महोत्सव सात दिनों तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की महाआरती होगी तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

इसके अलावा कथावाचक संजय कृष्ण जी महाराज द्वारा प्रतिदिन संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा. श्रद्धालु सप्ताह भर भगवान गणेश की महिमा और कथा का रसपान कर सकेंगे.

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा तेली टोला

गणेश महोत्सव को लेकर तेली टोला और पूरे बाजार परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. पूजा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है.

आयोजन को सफल बनाने के लिए पूजा समिति और स्थानीय ग्रामीण मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. सात दिवसीय महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola