प्रसव के हर कदम पर सावधानी और सुरक्षा का दिया मंत्र
मंगलवार को प्रशिक्षण में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज सदर अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव के दौरान सुरक्षा और बारीकियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. यह स्किल बर्थ अटेंडेंस का हिस्सा था.
प्रतिनिधि, साहिबगंज : साहिबगंज सदर अस्पताल के वेयरहाउस में कई प्रखंड की महिला स्वास्थ्य कर्मियों को स्किल बर्थ अटेंडेंस के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक डॉक्टर रंजन कुमार और ए ग्रेड नर्स डोली झा रहे.
प्रसव के दौरान बारीकियों और सावधानियों पर दिया जोर
प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रसव कराने आई महिला का सुरक्षित रूप से प्रसव कैसे कराया जाए, इसकी जानकारी दी गई. साथ ही प्रसव के दौरान किन-किन चीजों का बारीकी से ध्यान रखना है, इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया, ताकि प्रसव कराने आई महिला को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.
प्रशिक्षण में फैमिली प्लानिंग के काउंसलर संजय राम मौजूद रहे. प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों में पूजा कुमारी, खुशबू रानी, सरस्वती कुमारी, मीना कुमारी, सुशीला किसकू, रूबी कुमारी हांसदा, रीना कुमारी एवं अन्य कई प्रखंडों की स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए