जिला समादेष्टा ने आठ होमगार्ड को किया बर्खास्त

Updated at : 29 Apr 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

प्रमाण-पत्रों में दर्ज उम्र के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन

साहिबगंज. सेवा के लिए दिये गये प्रमाण पत्रों में दर्ज उम्र के साथ छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पिछले दिनों राज्य के महासमादेष्टा के निर्देश पर जिला समादेष्टा सूरज कुमार ने साहिबगंज जिले के आठ होमगार्ड जवानों को बर्खास्त कर दिया है. इसमें साहिबगंज में होमगार्ड जवान मोहम्मद लाल, महबूब आलम, भोला प्रसाद साह, जनार्दन पंडित, रामबचन मिश्रा, विशन शाह, मोहम्मद आजम और मोहम्मद जुल्फिकार शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 -23 में राज्य समादेष्टा के प्रभार में साहिबगंज जिले के वर्तमान एसपी अमित कुमार सिंह कर रहे थे. उन्होंने गृह रक्षा वाहिनी की व्यवस्था को सुधारने और इससे पटरी पर लाने की कवायद शुरू की थी. कई दिशा निर्देश जारी किए थे. उसमें अहम आदेश आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को सेवा के लिए मान्य नहीं मानने का भी था. तत्कालीन राज्य समादेष्टा को अंदेशा था कि आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को छोड़ कर कई होमगार्ड सेवानिवृत्ति की उम्र पार करने के बाद भी सेवा में बने हैं. इसको लेकर उन्होंने राज्य के सभी जिलों को आदेश जारी किया था. सभी होमगार्ड जवानों का नामांकन वर्ष के समय 19 वर्ष से कम या अधिक होने या फिर उनके मूल नामांकन पंजी में छेड़छाड़ या कटिंग पायी गयी थी. समीक्षा राज्यस्तरीय समिति के द्वारा की गयी थी. दरअसल, चंद वर्ष पूर्व तक पूरे राज्य भर में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की व्यवस्था जैसे- तैसे संचालित थी. इसका लाभ कतिपय होमगार्ड जवान ले रहे थे. कई जिलों में होमगार्ड पर आरोप था कि वे अपने जन्म प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ कर सेवा में बहाल है. 14 होमगार्ड जवानों को समय पर दी गयी सेवानिवृत्ति जिले में पदस्थापित 14 होमगार्ड जवानों को समय पर सेवानिवृत्ति दी गयी. इसमें मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद जुल्फफार, शेख दिलावर, शेख मोजिम, अशोक कुमार शाह, शिव शंकर प्रसाद शर्मा, विशन साह, अनिल पंडित, भीम प्रसाद यादव, शेख सुल्तान मोजम्मिल खान, मोहम्मद मोफिल, अरविंद कुमार झा और शेख फसाद के नाम शामिल है. बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी साहिबगंज में स्वीकृत पद 1150 बदले फिलहाल 752 होमगार्ड जवान पदस्थापित हैं. इसमें से तकरीबन 250 होमगार्ड जवानों को फिलहाल कहीं किसी काम में इंगेज नहीं किया जा सका है. क्या कहते हैं जिला समादेष्टा राज्य के महासमादेष्टा से मिले निर्देश पर फर्जी तरीके से जिले में कार्यरत होमगार्ड जवानों के कागजातों में उम्र संबंधी जांच की गयी. इस आधार पर 78 होमगार्ड जवानों के कागजातों में उम्र संबंधी त्रुटियां पायी गयी थी. इसकी सूची राज्य को भेजी गयी थी. उसमें से राज्यस्तरीय समिति के द्वारा हुए समीक्षा के बाद फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आठ होमगार्ड जवानों को बर्खास्त कर दिया गया. वहीं उम्र का निर्धारण करते हुए 14 होमगार्ड जवानों को समय से सेवानिवृत्ति दी गयी. सूरज कुमार, जिला समादेष्टा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola