7 सितंबर की एसआईआर-2026 मतदाता सुनवाई स्थगित, सरकारी कार्यालय बंद रहने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय बरहरवा | Prabhat Khabar Network

राज्य सरकार के एक मंत्री के निधन के कारण 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके चलते बरहरवा प्रखंड में एसआईआर-2026 के तहत होने वाली मतदाता सुनवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. अगली तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा : राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को 7 सितंबर को बंद रखने के आदेश के बाद बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर-2026 के तहत होने वाली मतदाता सुनवाई स्थगित कर दी गई है. इस संबंध में बरहरवा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

जारी पत्र के अनुसार, झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री का 6 सितंबर को आधिकारिक निधन हो जाने के कारण राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को 7 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: सुदिव्य सोनू की पार्थिव शरीर देख फूट-फूट कर रो पड़े सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

तीन कार्यालयों में होनी थी सुनवाई

इसी के आलोक में 05-पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के मतदाताओं के लिए प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय बरहरवा में 7 सितंबर 2026 को निर्धारित एसआईआर-2026 से संबंधित सुनवाई स्थगित कर दी गई है. आदेश में कहा गया है कि सुनवाई की अगली तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी.

मतदाताओं को सूचना देने का निर्देश

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि 7 सितंबर को सुनवाई के लिए उपस्थित होने वाले सभी मतदाताओं को इसकी सूचना शत-प्रतिशत उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पाकुड़ को भी भेजी गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola