समान काम के बदले मिले समान वेतन, सेवा अवधि हो 65 साल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का निकला मशाल जुलूस

विज्ञापन

बोरियाे. सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर राज्य की महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने बारिश में भींगते हुए अपनी मांगों को लेकर बालक मध्य विद्यालय से प्रखंड परिसर तक मशाल जुलूस निकाला. सहायक अध्यापक बाजार का भ्रमण कर ब्लॉक परिसर तक गये गये. मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार व प्रखंड सचिव मनोज ने किया. मांगों में समान काम के बदले समान वेतन, सामान्य भविष्य निधि, अनुकंपा का लाभ देने, सेवा अवधि 65 साल करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मशाल जुलूस में जिला कमेटी के सदस्य मुख्तार आलम, सरजू साह, संदीप सौरव, राजेंद्र साह, मो मुज्जफर इस्लाम, रवि गुप्ता, मो एनामूल, यशोमती देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola