क्विज में अर्जुन, विवेक व राहुल ने मारी बाजी, मिले पुरस्कार
मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया. इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रतिनिधि, राजमहलमॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया. इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसमें अर्जुन कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय व राहुल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, शिक्षक प्रवीर सिंह व आनंद कुमार महतो ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. छात्रा जय नंदनी को सांत्वना पुरस्कार मिला. संचालन शिक्षक प्रवीर सिंह और आनंद महतो ने किया. सफल बनाने में मोहन सिंह, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम, सुमित कुमार साह, करमू महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए