बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष, सुनी समस्याएं : बांटी राहत सामग्री

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार को राहत सामग्री बांटते अध्यक्षउमडी भीड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज के नगर परिषद अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री बांटी. घटते जलस्तर के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई.

विज्ञापन

साहिबगंज में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान प्रभावित लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द सुना और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया.

विज्ञापन
फोटो नं 22 एसबीजी  15,16    हैकैप्सन - मंगलवार को राहत सामग्री बांटते अध्यक्षउमडी भीड  | Prabhat Khabar Network
मंगलवार को राहत सामग्री बांटते अध्यक्षउमडी भीड | Prabhat Khabar Network

घटते जलस्तर के बीच लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित हाजीपुर पश्चिम, पासवान टोला और हाजीपुर पूरब में बाढ़ प्रभावित महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्हें कम होते जलस्तर के बीच एहतियात बरतने की सलाह दी.

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक नहीं कराने और किसी भी बीमारी की हालत में सीधे अस्पताल पहुंचने की बात कही. साथ ही बासी भोजन नहीं करने और पानी उबालकर ठंडा करने के बाद पीने की सलाह दी. उन्होंने किसी भी समस्या की जानकारी देने की बात भी कही. मौके पर कई लोग व आमजन उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola