बरहेट में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट-पेटखसा मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र के बरहेट-पेटखसा मुख्य मार्ग अंतर्गत संत मेरी स्कूल के समीप शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों के सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमलढाब निवासी राजकुमार केवट (50) पिता रोहनी केवट पेटखासा गांव की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान बरहेट से पहाड़पुर की ओर जा रहे पहाड़पुर निवासी रोहित ठाकुर (32) पिता कमलेश्वर ठाकुर की मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गये.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉ रफीक शेख ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बरहेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola