गंगा का जलस्तर बढ़ते ही मंडराया बाढ़ का खतरा, महाराजपुर के निचले इलाकों में घुसा पानी
महाराजपुर में फैला बाढ़ का पानी | Prabhat Khabar Network
गंगा नदी का पानी महाराजपुर के निचले इलाकों में फैल गया है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और घरों में पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
तालझारी : अंचल क्षेत्र के महाराजपुर इलाके के निचले हिस्सों में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर गया है. हालांकि अभी तक किसी घर में पानी प्रवेश नहीं किया है. गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जल्द ही निचले इलाकों के घरों में भी पानी प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है.
आपके शहर में

तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगा किनारे बसे लोगों के बीच बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. कल्याणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहन लाल मरांडी, वार्ड सदस्य मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य ने बताया कि महाराजपुर बाजार, मेंहदीपुर, बाफरटोला सहित अन्य गंगा तट के निचले इलाकों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है. जल्द ही इन इलाकों के घरों में भी गंगा का पानी प्रवेश कर सकता है.
अंचल कार्यालय को दी जाएगी जानकारी
मुखिया प्रतिनिधि मोहन लाल मरांडी ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. इसकी जानकारी अंचल कार्यालय को दी जाएगी, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए