ePaper

झामुमो कार्यकर्ता कमर कस लें, भाजपा की हवा टाइट करनी है : कल्पना सोरेन

Updated at : 07 Mar 2024 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन

झामुमो के कार्यकर्ता सीट बेल्ट लगाकर पूरी तरह कमर कस लें, क्योंकि अब भाजपा की हवा टाइट करने का समय आ गया है. भाजपा आदिवासियों को दबाने का काम कर रही है.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता सीट बेल्ट लगाकर पूरी तरह कमर कस लें, क्योंकि अब भाजपा की हवा टाइट करने का समय आ गया है. भाजपा आदिवासियों को दबाने का काम कर रही है. हम आदिवासी और झारखंडी दिल्लीवालों से डरनेवाले नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में हमारे ससुरजी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी परेशान कर चुकी है. अब हमारे पति हेमंत सोरेन और झारखंड की जनता को परेशान कर रही है. हम लोगों का आत्मविश्वास दृढ़ है. इसलिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे. यह बातें प्रखंड मुख्यालय स्थित हाइस्कूल मैदान परिसर में आयोजित झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी एवं झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कही.

आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा की विरासत

श्रीमती सोरेन ने कहा कि भाजपा झारखंड के लोगों को इतना गंदा समझती है कि अगर उनके बगल में बैठ जाओ, तो लगता है कि वे लोग दूषित हो गये हैं. आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना उनकी विरासत सी बन गयी है. कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान आजसू के केंद्रीय महासचिव और राजमहल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए.

हेलीकॉप्टर से मिथिलेश ठाकुर के साथ पहुंचीं कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन सहित झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू एवं सांसद विजय हांसदा ने पाटी में उनका स्वागत किया. समारोह में भाग लेने के लिए कल्पना सोरेन एवं झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. मंत्री हफीजुल हसन सड़क मार्ग से पहुंचे थे.

Also Read : साहिबगंज : आजसू के एमटी राजा की JMM में वापसी, बोलीं कल्पना सोरेन- हर हाथ तीर-कमान थामेगा…

राजा भैया आपके साथ बहन खड़ी रहेगी : कल्पना मुर्मू सोरेन

राजमहल विधानसभा के नेता एमटी राजा भैया की झामुमो में पुनः घर वापसी के बाद कल्पना सोरेन ने भावुक स्वर में कहा : एमटी राजा भैया, इस दुख की घड़ी में पार्टी के साथ खड़े हुए हैं. हजारों समर्थकों के साथ पार्टी में योगदान दिया है. क्षेत्रहित एवं समस्याओं के निदान के लिए उनकी यह बहन सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी.

…और रो पड़ीं कल्पना सोरेन

अपने संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन अचानक रो पड़ीं. उन्होंने कहा : केंद्र की भाजपा सरकार ने हेमंत सोरेनजी को जेल भेज कर न सिर्फ परिवार से उन्हें अलग किया है, बल्कि पूरे झारखंड के करोड़ों शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज को भी दबाने का प्रयास किया है.

इवीएम सेट कर चुनाव जीतती है भाजपा : मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा : 18 वर्षों से कल्पना सोरेन अपने परिवार की कमान संभाल रही हैं. आज अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए लोगों के बीच आगे आयी हैं. अभी उनको लंबी लड़ाई लड़नी है और हम पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ हैं. पूंजीपतियों और संविधान के साथ खिलवाड़ करनेवालों से लड़ाई लड़नी है. आज भाजपा बोल रही है ‘400 पार’. आखिर भाजपा ने क्या दिया? वह इवीएम को सेट कर जीत जाना चाहती है.

Also Read : कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री : सेना के कैप्टन की बेटी, शिबू सोरेन की बहू ने की है एमटेक-एमबीए की पढ़ाई

मोदी का पतन भी वीर शहीदों की धरती से शुरू होगा : हफीजुल

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि केंद्र सरकार के आगे हेमंत झुके नहीं, इसलिए उन्हें जेल में बंद कर दिया गया है. मोदी का कहना था कि हेमंत सोरेन उनके साथ रहें, लेकिन हेमंत सोरेन को यह मंजूर नहीं हुआ. वे झुके नहीं. यही कारण है कि उनको केंद्र सरकार ने जेल भेजवा दिया. अंग्रेजों के समय भी यहीं से संथाल विद्रोह की शुरुआत हुई थी. अंग्रेज देश छोड़ कर भागे थे. अब मोदी का पतन भी यहीं से शुरू करना है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola