साहिबगंज : आजसू के एमटी राजा की JMM में वापसी, बोलीं कल्पना सोरेन- हर हाथ तीर-कमान थामेगा...

साहिबगंज में कल्पना सोरेन ने विपक्ष पर बोला हमला.
MT Raja Joins JMM: कल्पना सोरेन ने कहा कि साहिबगंज से आजसू नेता एमटी राजा जी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार. उन्होंने एक बार फिर कहा कि हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान किया जा रहा है.
MT Raja Joins JMM: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गईं हैं. साहिबगंज जिले में बुधवार (6 मार्च 2024) को राजमहल के आजसू के बड़े नेता एमटी राजा को पार्टी में शामिल कराने के बाद कहा कि हर हाथ तीर-कमान थामेगा, झामुमो का कारवां बढ़ता जाएगा.
एमटी राजा का JMM परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार
कल्पना सोरेन ने कहा कि साहिबगंज से आजसू नेता एमटी राजा जी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार. उन्होंने एक बार फिर कहा कि हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के जन नेता हैं. उनको परेशान किया जा रहा है. ऐसे विपक्ष की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

हेमंत सोरेन के हैंडल से कल्पना सोरेन ने किया ट्वीट
कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर ट्वीट करके ये बातें कहीं. उन्होंने आगे लिखा कि न झारखंड झुका है, न झारखंडी झुकेगा. हमंत है तो हिम्मत है. उन्होंने हेमंत सोरेन के हैंडल से ट्वीट किया- हर हाथ तीर-कमान थामेगा, झामुमो का कारवां बढ़ता जायेगा… साहिबगंज से आजसू नेता एमटी राजा जी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार. झारखंड के जन नेता हेमंत जी को षड्यंत्र के तहत परेशान करने वाले विपक्ष की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. न झारखंड झुका है, न झारखंडी झुकेगा.
Also Read : गिरिडीह झंडा मैदान में गरजीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, कहा – करारा जवाब मिलेगा
राजमहल में दो दशक से सक्रिय हैं एमटी राजा
बता दें कि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के नेता एमटी राजा राजमहल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं. लगातार चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले एमटी राजा की वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महज 5,000 वोट से हार हुई थी.
झामुमो के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव
एमटी राजा वर्ष 2004 से राजमहल विधानसभा में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं. वर्ष 2004 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमाया. इसके बाद वर्ष 2009 में पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सिंबल पर चुनाव लड़े. इस बार उन्हें 40,874 मत प्राप्त हुए थे.
Also Read : झारखंड की पॉलिटिक्स में कल्पना सोरेन की लांचिंग और भावुक करने वाले पल
2014 में मिले थे 76,779 वोट
वर्ष 2014 में 76,779 मत प्राप्त करके एमटी राजा दूसरे स्थान पर रहे थे. हालांकि, वर्ष 2019 में झामुमो ने टिकट नहीं दिया, तो वह सुदेश महतो की पार्टी आजसू में शामिल हो गए. आजसू के टिकट पर चुनाव लड़े और 76,532 मत प्राप्त हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे.
राजमहल विधानसभा सीट पर महागठबंधन को मिले थे 24616 वोट
राजमहल विधानसभा सीट पर महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) के संयुक्त उम्मीदवार को 24,616 मत ही प्राप्त हुए थे. एमटी राजा की झामुमो में वापसी से पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. कार्यकर्ता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




