झामुमो कार्यकर्ता विजय सोरेन का निधन, पीड़ित परिवार को पार्टी नेताओं ने दी तत्काल मदद

Updated:
विज्ञापन

मदद के लिये पहुंचे प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी एवं अन्य कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता विजय सोरेन का असामयिक निधन हो गया. घटना की सूचना पर पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और तत्काल सहायता प्रदान की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के खिजुरखासल पंचायत के डुमरा गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता विजय सोरेन का मिर्गी की बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी बिटिया टुडू और तीन छोटे बच्चे छोड़ गये हैं.

विज्ञापन

परिवार से मिले पार्टी नेता

निधन की सूचना पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया और तत्काल राशन, चावल, दाल व नकद राशि की सहायता प्रदान की.

सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि विजय सोरेन पार्टी के एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्होंने परिवार को सभी सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया.

ये रहे मौजूद

मौके पर झामुमो नेता देव सोरेन, समदा सोरेन, चार्लेश सोरेन, विनय सोरेन, संजय सोरेन, लखीराम सोरेन, फिरोज अंसारी, अमजेद अंसारी और सुनील मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola